रुड़की में अवैध खनन पर चला तहसील प्रशासन का चाबुक अवैध खनन से भरा एक ट्रैक्टर ट्रॉली सीज
टीम को आता देख अवैध खनन करने वाले दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खनन माफिया मौके से हुए फ़रार 
रूड़की रामपुर नगर पंचायत की सोलानी नदी बना अवैध खनन का अड्डा बेबस खनन विभाग रुड़की नगर पंचायत सोलानी नदी से पिछले लंबे समय से बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा हैं जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर तहसील प्रशासन को स्थानीय निवासियों के द्वारा किए गई है रामपुर नगर पंचायत राजमहल होटल के सामने से सोलानी नदी से सलगातार रात दिन दर्जनों ट्रैक्टर से अवैध खनन किया जा रहा है शिकायत के आधार पर नायब तहसीलदार ने रामपुर नगर पंचायत के राजमहल होटल के सामने से एक ट्रैक्टर ट्राली को अवैध खनन भरा पड़ा जिसके अंदर अवैध भरा हुआ पाया गया जिसको सालियर पुलिस चेक पोस्ट पर ले जाकर सीज कर दिया आपको बता दे की पिछले लंबे समय से रुड़की के रामपुर नगर पंचायत राजमहल होटल के सामने से सोलानी नदी से लगातार अवैध खनन से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ रहे थे जिसको लेकर स्थानीय लोगों ने इन सभी अवैध खान ट्राली की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी जिस पर कल देर रात नायब तहसीलदार ने रामपुर नगर पंचायत की सोलानी नदी में खनन करने वाले माफियाओं मे हड़कंप मच गया और सभी लोग अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर भाग खड़े हुए वहीं अवैध खनन से भरे एक ट्रैक्टर ट्राली को तहसीलदार ने कब्जे में लेकर सालियर बाईपास चेक पोस्ट पर सीज कर दिया

