समाचार न्यूज़ टुडे, Author at Samachar News Today

सिद्धेश्वरी सेवा फाउंडेशन ने दिया युवाओं को नशा मुक्ति का मंत्र- NSS शिविर के वॉलिंटियर्स को किया सम्मानित
​बिन्दौआ स्थित श्री महेश प्रसाद डिग्री कॉलेज में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय विशेष शिविर समापन अवसर पर भव्य कार्यक्रम आयोजित हुए।

इस पूरे आयोजन में सिद्धेश्वरी सेवा फाउंडेशन ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए प्रथम दिवस से लेकर अंतिम दिवस तक युवाओं का मार्गदर्शन किया।

​स​कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं सिद्धेश्वरी सेवा फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ. सविता पांडे ने छात्र-छात्राओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करते हुए कहा कि नशा केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि मनुष्य के संकल्प और भविष्य को भी नष्ट कर देता है। उन्होंने बच्चों को विस्तार से समझाया कि कैसे एक छोटा सा व्यसन पूरे जीवन की दिशा बदल देता है और इससे मुक्ति पाकर ही एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।

​प्रतिभाशाली छात्रों का सम्मान

​समापन समारोह में सिद्धेश्वरी सेवा फाउंडेशन के निर्देशक भी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

सात दिवसीय शिविर के दौरान उत्कृष्ट सेवा कार्य करने वाले वॉलिंटियर्स और सामाजिक कुरीतियों पर प्रभावशाली ‘नुक्कड़ नाटक’ प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को सिद्धेश्वरी सेवा फाउंडेशन की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

​फाउंडेशन के इस सराहनीय कदम की कॉलेज प्रशासन और स्थानीय प्रबुद्ध वर्ग ने जमकर प्रशंसा की।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक सुर में समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया

The post सिद्धेश्वरी सेवा फाउंडेशन ने दिया युवाओं को नशा मुक्ति का मंत्र- NSS शिविर के वॉलिंटियर्स को किया सम्मानित appeared first on Samachar News Today.

नैनीताल और मसूरी पर्यटन स्थलों से संबंधित समस्याओं पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
नैनीताल- मुख्य सचिव आनंद बर्धन की अध्यक्षता में नैनीताल एवं मसूरी से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान एवं व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

:—–यातायात, सुरक्षा, सैनिटेशन एवं सौंदर्यकरण पर व्यापक चर्चा:—-

बैठक में समुचित यातायात प्रबंधन, आवश्यक स्थलों पर लाइटिंग, मुख्य मार्गों का रंग-रोगन, सौंदर्यकरण, साफ-सफाई तथा पर्यटकों की सुरक्षा से जुड़े विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

मुख्य सचिव ने आयुक्त एवं पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल एवं कुमाऊँ तथा जिलाधिकारी देहरादून और नैनीताल से दोनों मंडल और जनपदों से संबंधित समस्याओं  की अद्यतन जानकारी प्राप्त की।

:—–त्वरित प्रस्ताव एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के निर्देश:—-

मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, सड़क सुधारीकरण, पार्किंग, मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी, लाइटिंग, कूड़ा निस्तारण आदि से संबंधित आवश्यकताओं के लिए दोनों जनपद यदि आवश्यक हो तो तत्काल प्रस्ताव प्रस्तुत करें। साथ ही, चल रहे कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

:—–पीक सीजन हेतु वैकल्पिक व्यवस्थाएँ:—–

यात्रा के पीक सीजन को ध्यान में रखते हुए यातायात को सुचारु रखने, वैकल्पिक पार्किंग एवं सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने तथा आवश्यकता अनुसार रूट डायवर्जन स्थानीय स्तर पर लागू करने के निर्देश दिए।

स्थानीय व्यवसायियों, होटल एवं रेस्टोरेंट संचालकों सहित सभी हितधारकों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।

:—–नेटवर्क ब्लाइंड स्पॉट, लाइटिंग एवं पार्किंग पर विशेष फोकस:—-

नैनीताल एवं आसपास के मार्गों पर मोबाइल नेटवर्क बाधित होने वाले ब्लाइंड स्पॉट चिन्हित करने तथा जहां-जहां लाइटिंग की आवश्यकता है, वहां तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार, मसूरी में किंग्रेट स्थित पार्किंग के बेहतर उपयोग हेतु पर्यटन विभाग के समन्वय से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए गए।

:—–शहर की सुंदरता, स्वच्छता एवं अनुशासन:—-

मुख्य सचिव ने दोनों जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर में अव्यवस्थित तारों के जाल को ठीक कराया जाए, छोटे-मोटे भद्दे विज्ञापन हटाए जाएँ जिससे राज्य का नैसर्गिक स्वरूप प्रभावित होता है। साथ ही साफ-सफाई, जल निकासी नालियों की सफाई, रंगाई-पुताई, रेलिंग एवं सौंदर्यकरण से जुड़े सभी आवश्यक कार्य समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएँ।

:—-ओवरचार्जिंग व दुर्व्यवहार पर सख्ती:——

पर्यटकों से ओवरचार्जिंग या किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार पर सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। इसके लिए महिला एवं पुरुष पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में विभिन्न स्थलों पर तैनात रखने तथा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया, ताकि पर्यटकों को किसी भी प्रकार का नकारात्मक संदेश न जाए।

बैठक में सचिव नितेश झा, डॉ. आर. राजेश कुमार, रणबीर सिंह चौहान, डी. एस. गर्ब्याल, हॉफ वन विभाग रंजन मिश्र सहित वर्चुअल माध्यम से आयुक्त गढ़वाल एवं कुमाऊँ, आईजी गढ़वाल एवं कुमाऊँ, जिलाधिकारी देहरादून एवं नैनीताल तथा अपर सचिव बंशीधर तिवारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

The post नैनीताल और मसूरी पर्यटन स्थलों से संबंधित समस्याओं पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक appeared first on Samachar News Today.

नैनीताल में न्याय की डिजिटल उड़ान: ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ- एआई से मिलेगी अधिवक्ताओं को नई ताकत
जिला बार एसोसिएशन नैनीताल में गुरुवार को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित डिजिटल ई-लाइब्रेरी का भव्य उद्घाटन जिला न्यायाधीश प्रशांत जोशी ने फीता काटकर किया इस अवसर पर उन्होंने इसे न्यायिक कार्यप्रणाली को गति देने वाली ऐतिहासिक पहल बताते हुए कहा कि उच्च न्यायालयों से प्रतिदिन आने वाले आदेशों और निर्णयों की त्वरित जानकारी अधिवक्ताओं और वादकारियों दोनों के लिए अत्यंत आवश्यक है।

जिला न्यायाधीश ने कहा कि डिजिटल संसाधनों के माध्यम से अधिवक्ता नवीनतम फैसलों और विधिक तथ्यों से तुरंत अवगत हो सकेंगे जिससे न्याय प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनेगी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने इस पहल को मील का पत्थर बताते हुए कहा कि ई-लाइब्रेरी में उच्चतम न्यायालय तथा देश के विभिन्न उच्च न्यायालयों से जुड़े 27 लाख से अधिक प्रकरणों का डाटाबेस उपलब्ध है इससे अधिवक्ताओं को शोध कार्य में व्यापक सहायता मिलेगी जिससे समय की बचत भी होगी एसोसिएशन के सचिव दीपक रूवाली ने बताया कि डिजिटल ई-लाइब्रेरी अत्याधुनिक एआई फीचर से लैस है इसमें सिविल क्रिमिनल सर्विस ट्रिब्यूनल और एन.आई. एक्ट सहित विभिन्न प्रकार के मामलों में प्रश्न पूछने पर त्वरित और सटीक उत्तर प्राप्त किए जा सकेंगे साथ ही याचिकाओं और प्रार्थना पत्रों की ड्राफ्टिंग में भी यह प्रणाली बेहद उपयोगी सिद्ध होगी नई व्यवस्था से नैनीताल की न्यायिक कार्यप्रणाली में तकनीकी क्रांति का आगाज माना जा रहा है अधिवक्ताओं ने इसे डिजिटल युग की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी कदम बताया है जिससे न्याय व्यवस्था और अधिक सुलभ सरल और प्रभावशाली बनेगी।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष शंकर सिंह चौहान वरिष्ठ अधिवक्ता मान सिंह बिष्ट हरिशंकर कंसल मनीष मोहन जोशी राजेश चंदोला सुशील शर्मा पंकज बिष्ट प्रीति साह मंजू कोटलिया बलवंत सिंह थलाल हरीश भट्ट प्रदीप परगाई चंद्रेश ममगई भरत भट्ट ओंकार गोस्वामी संजय सुयाल अर्चित गुप्ता संजय सिंह बिष्ट भानु प्रताप मौनी गंगा सिंह बोरा शारीक अली नीरज गोस्वामी मो बिलाल गौरव कुमार अनिल बिष्ट नीलेश भट्ट गौरव भट्ट चंद्रकांत बहुगुणा उमेश कांडपाल शिवांशु जोशी निखिल बिष्ट कमल चिलवाल सुभाष जोशी प्रदीप प्रसाद तारा आर्या दीपक दत्त मोहन नाथ गोस्वामी जयंत नैनवाल मुन्नी आर्या सरिता बिष्ट किरन आर्या आरती कामिनी गंगवार जया आर्या भावना जंतवाल मीनाक्षी तानुप्रिया जोशी दिव्या बार क्लर्क आनंद चंद्रा आदि मौजूद रहे।

The post नैनीताल में न्याय की डिजिटल उड़ान: ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ- एआई से मिलेगी अधिवक्ताओं को नई ताकत appeared first on Samachar News Today.

7 मार्च को उत्तराखंड आयेंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एक उच्चस्तरीय बैठक में  केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के आगामी 7 मार्च को प्रस्तावित हरिद्वार भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि  कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएँ समयबद्ध, सुव्यवस्थित एवं गरिमापूर्ण ढंग से सुनिश्चित की जाएँ, ताकि भ्रमण के दौरान सुरक्षा, यातायात, जनसुविधाओं तथा समन्वय से संबंधित सभी व्यवस्थाएँ सुचारु रूप से संचालित हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरिद्वार एक महत्वपूर्ण धार्मिक एवं सांस्कृतिक नगरी है, ऐसे में कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने, यातायात प्रबंधन के लिए प्रभावी योजना बनाने, पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा संबंधित विभागों के मध्य समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही कार्यक्रम स्थलों पर स्वच्छता, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं स्वास्थ्य सेवाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा।

बैठक में  गढ़वाल मंडल आयुक्त विनय शंकर पाण्डेय,  जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को कार्यक्रम की तैयारियों की प्रगति से अवगत कराया तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम की प्रत्येक व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए, ताकि केन्द्रीय गृह मंत्री का हरिद्वार भ्रमण सफलतापूर्वक एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

The post 7 मार्च को उत्तराखंड आयेंगे केंद्रीय मंत्री अमित शाह appeared first on Samachar News Today.