उच्च न्यायालय की सुरक्षा के बावजूद बेटे एवं पत्नी ने बुजुर्ग मां की दुकान पर कब्जा करने पहुंचे मां के विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए दोनों ने जमकर बुजुर्ग महिला की मारपीट पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज 
आपको बता दे की रुड़की सिविल लाइन कोतवाली के बेल्डा गांव निवासी जरीफन का कहना है कि मेरे तीन बेटे और दो बेटी है जिनकी शादी हो चुकी है और तीनों बेटों को मेरे पति के द्वारा मकान बनाकर दिए गए थे जिस पर दो बेटों और मुझे भ्रमण पोषण के लिए 1800 फीट जमीन में से मुझे एक दुकान एवं दो दुकान बेटों को जिनके नाम नवाजिश एवं बादल है एक बेटा जिसका नाम राशिद अली है उसको 1200 फीट में मकान बनाकर दिया गया था लेकिन राशिद अली मेरी दुकान पर कब्जा करने के लिए मुझे प्रताड़ित करने लगा और मेरे साथ मारपीट भी की गई इस दौरान मैंने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की और पुलिस ने मुझे चिक देकर मेडिकल भी कराया गया था लेकिन गांव के जिम्मेदार लोगों के द्वारा इस पूरे मामले का समझौता करा दिया गया था और मैंने उसे वक्त कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं की थी लेकिन कल फिर से रशीद एवं उसकी पत्नी ने मेरे साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की है और गंदी गंदी गालियां और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए वही महिला क्या कहना है कि मुझे सबसे छोटा बेटा रुड़की अस्पताल लेकर पहुंचा और मेरा उपचार कराया उपचार के बाद महिला सीधे थाने पहुंची थाने में अपने बेटे राशिद अली वह उसकी पत्नी हुसैन जहां के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर अपनी जान एवं माल की सुरक्षा की गुहार लगाई पुलिस ने महिला के बेटे एवं उसकी पत्नी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया

