बहादराबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता दौलतपुर के जंगल में हैप्पी हत्याकांड के शूटर के साथ पुलिस की मुठभेड एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान लगी गोली दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से हुआ फरार पुलिस की कई टीम फरार बदमाश की कर रही है तलाश
एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर पहुंचे मौके पर घायल बदमाश से की पूछताछ
बहादराबाद थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात दौलतपुर के जंगलों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से बदमाश हुआ घायल जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया घायल बदमाश को हरिद्वार जीडी हॉस्पिटल में भर्ती कर गया मौके पर पहुंचे एसएसपी हरिद्वार ने घायल बदमाश से की पूछताछ आपको बता दे की बहादराबाद पुलिस को दौलतपुर के जंगल में हैप्पी हत्याकांड के बदमाशों की छुपने की सूचना मिली थी जिस पर बहादराबाद पुलिस ने दौलतपुर के जंगल में घेराबंदी करते हुए बदमाशों को चारों ओर से घेर लिया बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग कर दी वही जवाबी फायरिंग में पुलिस ने एक बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही है फिलहाल पुलिस घायल बदमाश की पहचान और उसके अपराधी के इतिहास की जानकारी जुटाने में लगी हुई है

