रुड़की के लंढोरा क्षेत्र में स्वास्थ्य की ताबड़तोड़ कार्रवाई पांच अस्पताल सील मानकों के विपरीत चलाए जा रहे थे अस्पताल रुड़की पिरान कलियर भगवानपुर क्षेत्र चल रहे अस्पतालों स्वामियों की अटकी सांस फोन पर लेते रहे कार्रवाई की अपडेट
क्या अगली कार्रवाई रुड़की भगवानपुर पिरान कलियर क्षेत्र खोले गए अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग एक्शन मूड में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश कुंवर द्वारा स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं प्रशासन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम के साथ लंढौरा क्षेत्र स्थित भारत हेल्थ केयर सुपर हेल्थ केयर निर्मला एवं इंडियन नर्सिंग होम औचक निरिक्षण किया गया I निरिक्षण के दौरान पाया गया की चिकित्सालयों में बिना चिकित्सको एवं प्रशिक्षित पैरा मेडिकल स्टाफ के चिकित्सालयों का संचालन किया जा रहा वह डिलीवरी की जा रही है इसके अलावा न्यूनतम मानकों के जैसे मेडिकल वेस्ट निस्तारण एवं अगनी शमन सम्बंधित नियमो का पालन भी नहीं किया जा रहा है इसलिए सभी अस्पतालों पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया एक अस्पताल में बिना चिकित्सक के अल्ट्रासाउंड करते पाए गए जिसको तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया

