पिरान कलियर क्षेत्र के गाँव महमूदपुर का माहौल ख़राब करने वाली 7 महिला सहित चार युवकों को पत्थर बाजी कर हुड़दंग मचाने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार
कोतवाली
शादी समारोह में DJ बजाने को लेकर जंग का मैदान बना मोहम्मदपुर गांव
*चुनावी रंजिश के चलते पहले भी कर चुके हैं गाँव की शांति व्यवस्था को भंग, दोनों पक्षों पर पुर्व में भी दर्ज है मुकदमें*
*शांति व्यवस्था बनाये रखने गाँव में तैनात है अतिरिक्त पुलिस बल*
*किसी भी प्रकार की गुटबाजी, अशांति या अवैध गतिविधि पर सख्त कार्यवाही की जाएगी*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देशन में, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत असामाजिक तत्वों एवं संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पिरान कलियर पुलिस द्वारा ग्राम महमूदपुर कलियर में आपसी गुटबाजी के चलते गांव का माहौल खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई। ज्ञात हो रात्रि में शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जो विवाद में बदल गई थी। पहले भी दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर पुलिस ने त्वरित हस्तक्षेप करते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले 7 महिला 4 युवकों सहित कुल 11 व्यक्तियों को धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत हिरासत में लिया गया। दोनों पक्षों के विरुद्ध पूर्व में भी चुनावी रंजिश के चलते आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
चांद खां पुत्र नसीर (52 वर्ष)
. महिला(40 वर्ष)
महिला(25 वर्ष)
. शिफत पुत्र किफायत (33 वर्ष)
5 महिला (29 वर्ष)
. महिला (50 वर्ष)
महिला(19 वर्ष)
. महिला (52 वर्ष)
. महिला (25 वर्ष)
.तनवीर पुत्र माहिर उम्र 34 वर्ष. दानिश पुत्र रौनक उम्र 35 वर्ष
सभी निवासी ग्राम महमूदपुर, कोतवाली पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार
पुलिस टीम
1. उ0नि0 देवेन्द्र सिंह तोमर
2. हे0कानि0 जमशेद अली
3. हे0कानि0 सोनू कुमार
4. कानि0 प्रकाश मनराल
5. कानि0 जितेन्द्र सिंह
6. म0कानि0 सरिता राणा
7. म0हो0गा0 सर्विष्ठा
8. म0हो0गा0 गीता गिरी

