हरकी पैड़ी से लेकर हाईवे पर डाक कांवड़ियों का उमड़ रहा है आस्था का सैलाब जिला अधिकारी मयूर दीक्षित एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने सड़क पर उतरकर संभाला मोर्चा
भारी वर्षा के बीच डाक कांवड़ियों के लिए सुरक्षा व व्यवस्थाओ का जायजा लेने जीरो ग्राउंड पर पहुंचे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर
*डाक कांवड़ियों से गंगा घाटों पर सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा बलों व सम्बंधित अधिकारियों को सतर्क रहने की दिए निर्देश धर्मनगरी हरिद्वार में डाक कांवड़ यात्रा के दौरान हरकी पैड़ी सहित गंगा घाटों पर शिवभक्त कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। भारी वर्षा के बीच भी डाक कांवड़ियों को जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित भारी बारिश के बीच जीरो ग्राउंड शंकराचार्य चौक पहुंचकर डाक कांवड़ियों के लिए की गई सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गंगा घाटों और कांवड़ यात्रा मार्ग पर तैनात सुरक्षा बलों, पुलिस जवानों एवं संबंधित अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपने में दायित्वों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कावड़ यात्री भारी संख्या में गंगाजल लेने हरिद्वार पहुंच रहे है सभी शिवभक्तों की यात्रा सकुशल संपन्न हो इसके लिए सभी अधिकारी एवं सुरक्षाबल व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए सभी अधिकारी एवं सुरक्षाबल अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करें। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर भी भारी बारिश के बावजूद पुलिस कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए स्वयं मोर्चा संभाले हुए हैं एवं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर ट्रैफिक सीओ बीपेंद्र सिंह ने भी अपनी पूरी टीम के साथ भारी बारिश के बावजूद हाईवे पर बढ़ते ट्रैफिक एवं नगला इमरती अंडरपास के पास ट्रैफिक के बढ़ते दबाव एवं कावड़ियों को किसी की तरह कोई परेशानी ना हो पूरी तरह अलर्ट है जिला प्रशासन ने डाक कांवड़ियों से भी गंगा घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के दौरान घाटों पर सावधानी बरतें और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा निर्देशों का पालन करें इस दौरान जिलाधिकारी ने जलभराव वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति हो रही है उन क्षेत्रों से तत्काल जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने हरिद्वार के क्षेत्रों जल भराव को देखते हुए किया निरीक्षण

