रुड़की दो दिव्यांग युवा खिलाड़ियों ने
मलेशिया में लहराया परचम,ब्रॉन्ज मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों का रुड़की में हुआ जोरदार स्वागत

मलेशिया में आयोजित द्वितीय एशियन पैरा थ्रो बॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का आज रुड़की में भव्य सम्मान किया गया। आदर्शनगर स्थित रोटरी इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रवि प्रकाश के कैंप कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में खिलाड़ियों की इस उपलब्धि को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया गया।
मलेशिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ी इंजीनियर दिग्विजय सिंह और प्रदीप कुमार का रोटरी परिवार ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस दौरान खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रवि प्रकाश ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर रुड़की, उत्तराखंड और पूरे देश का नाम रोशन किया है। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व राज्यमंत्री ठाकुर संजय सिंह ने खिलाड़ियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि दिव्यांगता कभी भी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकती। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्तराखंड में जल्द ही दिव्यांग खेल नीति लागू होगी जिससे ऐसे खिलाड़ियों को औ बेहतर अवसर मिल सकेंगे। वहीं खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय रोटरी क्लब, सहयोगियों और अपने शुभचिंतकों को दिया। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे देश के लिए और बड़े स्तर पर पदक जीतने का प्रयास करेंगे। दिव्यांग खिलाड़ियों की यह उपलब्धि न केवल खेल जगत बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणा का संदेश है कि मजबूत इरादों और निरंतर मेहनत के दम पर किसी भी चुनौती को सफलता में बदला जा सकता है।
* रवि प्रकाश (डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रोटरी)* ठाकुर संजय सिंह (पूर्व राज्यमंत्री)*
* दिग्विजय सिंह (विजेता खिलाड़ी)*

