रुड़की में एक सिरफिरे युवक की दबंगई ना कानून का खौफ ना पुलिस का डर क्रिकेट बैट से एक युवक ऊपर बीट किया हमला युवक हुआ बेहोश विडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
रुड़की में एक युवक को क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक युवक दूसरे युवक पर लगातार क्रिकेट बैट से हमला करता दिखाई दे रहा है। पीड़ित के परिजनों ने इसे सुनियोजित हमला बताते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। मामला रुड़की की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरी मोहल्ले का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो 5 जून की रात का है जिसमें एक युवक दूसरे युवक को क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटता दिखाई दे रहा है। हमले में युवक को गंभीर चोटें आई हैं। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पीड़ित युवक मुकुल के पिता सतीश कुमार का आरोप है कि उनका बेटा एक निजी कंपनी में काम करता है। 5 जून की रात उसे फोन करके बुलाया गया जहां आकाश नाम के युवक ने रविदास मंदिर के पास उसके साथ जमकर मारपीट की। उनका कहना है कि घटना के समय दो अन्य युवक भी आरोपी के साथ मौजूद थे और पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी किसी ने बनाया था जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में सीओ ओशिन जोशी ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर ली गई है और मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस वायरल वीडियो की भी जांच कर रही है।

