कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं कांग्रेस प्रवक्ता आशीष सैनी ने की प्रेस वार्ता कर रुड़की हरिद्वार विकास प्राधिकरण के अधिकारियों पर अवैध निर्माण एवं अवैध कॉलोनीयों पर कार्रवाई न करने के लगाए गंभीर आरोप एवं झबरेड़ा क्षेत्र में कथित गौकशी मामले को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए हैं
उत्तराखंड की राजनीति में एक बार फिर बयानबाज़ी तेज हो गई है। कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आशीष सैनी ने राज्य की कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार और कर्मचारियों के मुद्दों को लेकर सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। प्रेस क्लब महानगर रुड़की कार्यालय पर पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस नेता आशीष सैनी ने कहा कि उत्तराखंड में अपराधों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि हत्या,लूट और दुष्कर्म जैसे मामलों में 25 प्रतिशत तक इज़ाफा हुआ है जिससे आम जनता में डर का माहौल है। आशीष सैनी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को लेकर भी सरकार को घेरा। हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण को लेकर भी उन्होंने बड़े आरोप लगाए गए हैं। उनका कहा कि प्राधिकरण में जमीन घोटाले,अवैध निर्माण और टेंडरों में भ्रष्टाचार आम हो गया है।इसके अलावा भाजपा पर धार्मिक और जातिगत राजनीति करने का आरोप भी लगाया गया। सैनी ने कहा कि इस तरह की राजनीति राज्य के विकास में बाधा बन रही है। झबरेड़ा क्षेत्र में कथित गोकशी मामले को लेकर भी उन्होंने सवाल उठाए।
गोकशी की घटना में भाजपा नेता की संलिप्तता पर खामोशी:
लाठरदेवा, झबरेड़ा में भाजपा नेता की संलिप्तता सार्वजनिक रूप से सिद्ध हो चुकी है, फिर भी सरकार चुप्पी साधे है। गौ हत्यारों को बचाने का सरकार का प्रयास उत्तराखंड के लोगों की भावनाओं को आहत करता है। सरकार कार्रवाई करें वरना गौवंश संरक्षण का ढोंग बंद करें।

