कलियर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कोल्ड ड्रिंक चोरी करने के शक में बच्चों के साथ क्रूरता पूर्वक मारपीट कर करते हुए सोशल मीडिया पर हुआ वीडियो वायरल पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए दो आरोपी किए गिरफ्तारपिरान
पिरान कलियर। कोतवाली क्षेत्र के दरियापुर गांव में कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार नाबालिग बच्चों को रस्सी से बांधकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार लिया है।
कोतवाली प्रभारी एवं सीओ दिव्येश उपाध्याय ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की जांच की गई तो पता चला कि घटना दरियापुर गांव की है। जांच में सामने आया कि गांव के मेघराज और महावीर ने कोल्ड ड्रिंक चोरी के संदेह में चार नाबालिग बच्चों को रस्सी से बांध दिया और उनकी पिटाई की। आरोप है कि बच्चों को गालियां देने के साथ उन्हें धमकाया भी गया।पुलिस ने वीडियो का सत्यापन करने और जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ बच्चों के प्रति क्रूरता, स्वेच्छा से चोट पहुंचाने तथा अवैध रूप से बंधक बनाने समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।सीओ दिव्येश उपाध्याय ने कहा कि बच्चों के साथ किसी भी प्रकार की हिंसा, दुर्व्यवहार या अमानवीय व्यवहार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जांच में पाया गया कि ग्राम दरियापुर निवासी मेघराज एवं महावीर पुत्रगण रामप्रसाद द्वारा चार नाबालिग बच्चों पर कोल्ड ड्रिंक चोरी का आरोप लगाते हुए उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया, गाली-गलौज की गई, जान से मारने की धमकी दी गई तथा उन्हें गलत तरीके से बंधक बनाकर बालकों के प्रति क्रूरता का व्यवहार किया गया।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है तथा मामले में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
*नाम पता आरोपित*
मेघराज पुत्र रामप्रसाद
महावीर पुत्र रामप्रसाद
निवासीगण ग्राम दरियापुर, थाना पिरान कलियर, जनपद हरिद्वार।
*पुलिस टीम*
. द्विव्येश उपाध्याय, प्रशिक्षु क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली पिरान कलियर
उ0नि0 शहजाद अली
हे0का0 आनन्द सिंह

