भाजपा ने जिला प्रकोष्ठों में किया बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, धीर सिंह रोड और वरुण त्यागी को मिली अहम जिम्मेदारी
समाचार न्यूज़ टुडे चैनल से ब्यूरो रिपोर्ट संदीप चौधरी
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने विभिन्न जिला प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह-संयोजकों की घोषणा कर दी है। व्यापार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी चौधरी धीर सिंह रोड को सौंपी गई है, जबकि सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक युवा भाजपा नेता वरुण त्यागी को बनाया गया है। नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जारी सूची के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ए टू ज़ेड ग्रुप के संचालक चौधरी धीर सिंह रोड को जिला व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं राजन गोयल और अशोक जताना को सह-संयोजक बनाया गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में युवा भाजपा नेता वरुण त्यागी को सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया है। समर्थकों ने मिठाई खिलाकर और मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने के उद्देश्य से सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।नवनियुक्त जिला व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक चौधरी धीर सिंह रोड ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों को भाजपा से जोड़ने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को संगठन और सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में भाजपा फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।वहीं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने वरुण त्यागी ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने इस जिम्मेदारी को सेवा का अवसर बताते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।ने जिला प्रकोष्ठों में किया बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, धीर सिंह रोड और वरुण त्यागी को मिली अहम जिम्मेदारी
समाचार न्यूज़ टुडे चैनल से ब्यूरो रिपोर्ट संदीप चौधरी पा
2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने विभिन्न जिला प्रकोष्ठों के संयोजकों और सह-संयोजकों की घोषणा कर दी है। व्यापार प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी चौधरी धीर सिंह रोड को सौंपी गई है, जबकि सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक युवा भाजपा नेता वरुण त्यागी को बनाया गया है। नियुक्तियों के बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। जारी सूची के अनुसार भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं ए टू ज़ेड ग्रुप के संचालक चौधरी धीर सिंह रोड को जिला व्यापार प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया गया है। वहीं राजन गोयल और अशोक जताना को सह-संयोजक बनाया गया है। नियुक्ति की घोषणा के बाद समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
इसी क्रम में युवा भाजपा नेता वरुण त्यागी को सहकारिता प्रकोष्ठ का जिला संयोजक बनाया गया है। समर्थकों ने मिठाई खिलाकर और मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने के उद्देश्य से सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी गई हैं।नवनियुक्त जिला व्यापार प्रकोष्ठ संयोजक चौधरी धीर सिंह रोड ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि व्यापारियों को भाजपा से जोड़ने के साथ-साथ उनकी समस्याओं को संगठन और सरकार के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में भाजपा फिर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी।वहीं सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक बने वरुण त्यागी ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने इस जिम्मेदारी को सेवा का अवसर बताते हुए पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।