रूड़की धनौरी क्षेत्र में जहरीला चारा खाने से दो पशुओं की मौत बाकी की हालत नाजुक डॉक्टर की टीम पहुंची मौके पर

धनौरी क्षेत्र में जहरीले चारा खाने से दो पशुओं की मौत: पशुओं की मौत से मचा हड़कंप, कई की हालत गंभीर
.धनौरी क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां जहरीला घास खाने से कई मवेशियों की जान चली गई, जबकि कई अन्य पशु जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार, धनौरी क्षेत्र के समीप कुछ पशुपालक अपने मवेशियों को चरने के लिए ले गए थे। चरने के दौरान जैसे ही पशुओं ने वहां मौजूद घास खाई, अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। देखते ही देखते कई मवेशी जमीन पर गिरकर तड़पने लगे।
पशुओं की स्थिति बिगड़ते देख आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पशु चिकित्सकों को दी। हालांकि, जब तक डॉक्टर मौके पर पहुंच पाते, तब तक जहर का असर इतना घातक हो चुका था कि दो पशुओं ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे डॉक्टरों ने आनन-फानन में अन्य प्रभावित पशुओं का उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ पशुओं की हालत अभी भी बेहद नाजुक बनी हुई है।

