रुड़की जनता को मिली नई पुलिस चौकी रुड़की एसपी देहात कार्यालय के ऊपर महिला हेल्पलाइन एसएसपी हरिद्वार ने काटकर किया उद्घाटन
हरिद्वार जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। पेयजल विभाग द्वारा निर्मित तीन नई पुलिस चौकियां आज पुलिस को समर्पित कर दी गईं। वहीं रुड़की में महिला हेल्पलाइन और साइबर सेल के नए कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि आधुनिक सुविधाओं के साथ पुलिस व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है जिससे आम जनता को बेहतर और त्वरित सेवाएं मिल सकें। पेयजल विभाग की ओर से पुलिस को रायसी पुलिस चौकी,लक्सर कोतवाली की बाजार चौकी और झबरेड़ा थाना क्षेत्र की लखनोता चौकी बनाकर सौंपी गई हैं। इन तीनों चौकियों का विधिवत शुभारंभ एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने किया। इसके बाद एसएसपी रुड़की पहुंचे जहां तहसील परिसर स्थित एसपी देहात कार्यालय के निकट महिला हेल्पलाइन और साइबर सेल कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस नए कार्यालय में महिलाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर की जाएगी जबकि साइबर अपराधों से संबंधित शिकायतों का भी प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जाएगा। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि समय के साथ इन कार्यालयों में आवश्यक संसाधन और सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। महिला हेल्पलाइन में प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी जबकि साइबर सेल में पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था कर आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरिद्वार पुलिस का उद्देश्य जनता को सुरक्षित वातावरण और बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है तथा भविष्य में भी पुलिस के बुनियादी ढांचे को और सशक्त बनाया जाएगा।
इस दौरान मौजूद रहे एसपी देहात शेखर सिंह सुयाल सीओ भगवानपुर रुड़की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ रुड़की सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट महिला हेल्पलाइन की प्रभारी आदि मौजूद है

