मूसलाधार बारिश में रूड़की मेयर अनीता अग्रवाल- ट्रैक्टर पर सवार होकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हुए जलभराओ का निरीक्षण करने पहुंची
रुड़की में देर रात से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। शहर की कई सड़कें तालाब में तब्दील हो गई हैं जबकि कई कॉलोनियों और गलियों में पानी घरों तक पहुंच गया है। हालात का जायजा लेने के लिए रुड़की महापौर अनीता देवी अग्रवाल खुद जलभराव वाले इलाकों में पहुंचीं। रामपुर चुंगी क्षेत्र में सड़क पर इतना पानी भरा था कि महापौर को ट्रैक्टर पर बैठकर निरीक्षण करना पड़ा।
लगातार हो रही बारिश के कारण रुड़की के रामपुर चुंगी समेत कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बनी हुई है। सड़कों पर कई फीट तक पानी जमा होने से लोगों का आवागमन प्रभावित हो गया, वहीं कई कॉलोनियों में पानी घरों के भीतर तक पहुंच गया। स्थिति का जायजा लेने के लिए महापौर अनीता देवी अग्रवाल अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचीं और ट्रैक्टर पर बैठकर प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने जलभराव वाले क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को राहत एवं जल निकासी के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम की टीमें लगातार मैदान में हैं और जहां भी जलभराव या नुकसान की सूचना मिल रही है, वहां तत्काल कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही बारिश एक प्राकृतिक आपदा है। नगर निगम की पूरी टीम राहत कार्यों में जुटी हुई है। जहां-जहां जलभराव और नुकसान हुआ है, वहां निरीक्षण किया जा रहा है और पानी की निकासी तथा लोगों को राहत पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।फिलहाल मौसम विभाग ने भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में प्रशासन और नगर निगम पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं। लगातार हो रही बारिश के बीच लोगों से भी सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की जा रही है।

