रुड़की सोलानी पार्क के पास गंग नहर में मगरमच्छ देखने से मोनू जलवीर ने लोगों से कि अपील- गंग नहर सीडीओ पर ना बैठे
ब्यूरों रिपोर्ट संदीप चौधरी
रुड़की में उस समय हड़कंप मच गया जब सोलानी पार्क के समीप गंगनहर में एक मगरमच्छ दिखाई दिया। मगरमच्छ को नहर में तैरता देख आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई लोगों ने इसका वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया जो अब तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है क्योंकि सोलानी पार्क और गंगनहर के आसपास प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग घूमने,टहलने और नहर किनारे समय बिताने पहुंचते हैं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मगरमच्छ कुछ देर तक नहर में दिखाई देता रहा। सूचना मिलते ही क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई। खासकर बच्चों और युवाओं से अपील की गई है कि वे नहर के किनारे अनावश्यक भीड़ न लगाएं और किसी भी स्थिति में नहर में उतरने की कोशिश न करें।
सोलानी पार्क के पास रहने वाले मोनू जलवीर ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि
गंगनहर मैम एक मगरमच्छ दिखाई दिया है। सभी लोग सतर्क रहें। गंगनहर के आसपास सावधानी बरतें। नहर में न उतरें और मगरमच्छ दिखाई देने पर तुरंत सूचना दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। फिलहाल मगरमच्छ के दिखाई देने की घटना के बाद स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है। प्रशासन और संबंधित विभाग से भी अपेक्षा की जा रही है कि क्षेत्र की निगरानी बढ़ाई जाए और लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं। वहीं नागरिकों से भी अपील है कि अफवाहों पर ध्यान न दें लेकिन सुरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करें।

